योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश

द न्यूज 15 

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर ब्लेड से हमले का प्रयास किया गया है। नामांकन के लिए जाते समय पर उनपर यह हमला हुआ। हालांकि, वह बाल बाल बच गए। हमलावर को दबोच लिया गया है। उसके पास सल्फास की गोलियां भी मिली हैं।
सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज में शहर पश्चिमी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। गुरुवार को वह नामांकन के लिए निकले थे। वह इसके लिए मुंडेरा स्थित कार्यालय से निकले और धूमनगंज इलाके में भीड़ से निककर हिमांशु नामक का एक युवक उनके करीब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने ब्लेड से वार करने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने हमलावर को दबोच लिया। उसकी पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का हमले से इनकार, कहा- आत्महत्या की कोशिश : हालांकि पुलिस ने हमले की बात से इनकार किया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि एक सिरफिरा युवक सल्फास का पैकेट लेकर वहां पहुंचा था। युवक ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उसका काम नहीं किया। उसने ब्लेड से सल्फास का पैकेट फाड़ दिया और गोली खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। हमले की बात गलत है। पुलिस सिरफिरे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमीभाव, पिक विमा, अतिवृष्टी अनुदान द्या, भारत अमेरिका मुक्त व्यापार करार रद्द करा. – प्रा. सुशीलाताई मोराळे

  • By TN15
  • August 10, 2026
हमीभाव, पिक विमा, अतिवृष्टी अनुदान द्या, भारत अमेरिका मुक्त व्यापार करार रद्द करा. – प्रा. सुशीलाताई मोराळे

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

  • By TN15
  • August 10, 2026
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

‘भले ही गोली मार दें…’ वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘भले ही गोली मार दें…’ वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

  • By TN15
  • August 10, 2026
1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

  • By TN15
  • August 10, 2026
84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

  • By TN15
  • August 10, 2026
किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ