कल कितने बजे बंद हो जाएंगे राजीव चौक स्टेशन के गेट, नए साल के जश्न से पहले जानें मेट्रो की गाइडलाइन

नया साल आने में थोड़ा ही समय रह गया हैं और बात करे दिल्ली एनसीआर की तो दिल्ली वालो के लिए उनकी मनपसंद जगह राजीव चौक यानी सीपी है.
यहाँ पर लोग दूर दूर से घूमने आते हैं। पर ऐसा माना जा रहा हैं की नए साल पर ज़्यदा भीड़ होने की सम्भावना हैं जिसको लेकर सुरक्षा की व्यवस्था भी चाकचौबंद रहेगी। इस पर दिल्ली मेट्रो गाइड लाइन के मुताबिक कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। फैसले के मुताबिक रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से एग्जिट नहीं लिया जा सकेगा।

नए साल की तैयारियां जोरों पर हैं. 36 घंटे से भी कम का समय 2024 की शुरुआत में रह गया है। जाहिर सी बात है लोग नए साल पर घरों से बाहर निकलेंगे और दिल्ली में राजीव चौक घूमने वालों की पसंदीदा जगह होती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की सलाह पर दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला किया है कि 31 दिसंबर की शाम को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट पर रोक होगी। ऐसा इसलिए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित कर सके हालांकि नए साल की पूर्व संध्या पर यानी 31 दिसंबर की शाम पैसेंजर्स पहले ही की तरह स्टेशन पर दाखिल हो सकेंगे। लोग आखिरी मेट्रो तक राजीव चौक स्टेशन में इंटर कर सकेंगे. बस राजीव चौक स्टेशन से बाहर निकलने पर इस दौरान मनाही होगोी. दिल्ली-एनसीआर के लोगों से डीएमआरसी ने अपील की है कि वे समय रहते ही अपनी यात्रा की प्लानिंग नए सिरे से कर लें। ताकि किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत न हो वैसे भी आम दिनों में राजीव चौक पर काफी भीड़ होती हैं। पर नए साल को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैं।

  • Related Posts

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन…

    Continue reading
    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    ‘अब तक क्यों नहीं किया’, चुनाव आयोग ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…