Asaduddin Owaisi : ‘हम बाबरी मस्जिद को नहीं भूलेंगे… राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले ओवैसी

Asaduddin Owaisi On Ayodhya Mandir : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक बार फिर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को विध्वंश करने की घटना हमेशा लोगों के जेहन में रहेगी .

ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार इसे लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी लेकिन असल मुद्दा बेरोजगारी है. मुद्दा महंगाई का है. चीन ने जमीन हड़प ली है. राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानते हैं.

‘प्लेस ऑफ वर्शिप पर रुख साफ करे सरकार’

मथुरा के शाही ईदगाह को कृष्ण मंदिर घोषित करने की मांग को लेकर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. ओवैसी ने कहा, “प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट संसद का बनाया हुआ है. क्यों नहीं मोदी सरकार कहती है कि हम इस पर स्टैंड करते हैं. उन्होंने आगे कहा, “6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को किसने शहीद किया? ये मुद्दा जिंदगी भर रहेगा.”

 

‘बाबरी विध्वंस नहीं होता तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या होता’

राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद को आप शहीद नहीं करते तो कोर्ट का फैसला क्या आता? 6 दिसंबर तो एक फैक्ट है. ओवैसी ने कहा कि क्या हम चाहेंगे कि दोबारा 6 दिसंबर हो? दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंककर पीता है.

मथुरा ईदगाह मामले पर उनकी ओर से अपील नहीं किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि काशी – मथुरा में अब विवाद क्यों हो रहा है. सरकार ऐसे विवादित मुद्दों को न खोले.

‘अयोध्या में बन रही मस्जिद को मस्जिद नहीं मानते’

अयोध्या में राम मंदिर से थोड़ी दूरी पर कोर्ट के आदेश के अनुसार बन रही मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ऐसी मस्जिद को मस्जिद नहीं मान सकते. ऐसा कैसे हो सकता है कि आप मस्जिद तोड़कर कहोगे कि मस्जिद ले लो. उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानते हैं, लेकिन ये जो चीजें हुई हैं आजादी के बाद इसका नोट सबको लेना होगा.”

 

‘गुनाह कबूल करें उद्धव-देवेंद्र’

उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हमला बोला. ओवैसी ने कहा, “महाराष्ट्र के सीएम हाजी मलंग दरगाह के बारे में कह रहे हैं. कोई खुश होगा कि नाराज होगा? महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम कह रहे हैं कि जब मस्जिद तोड़ी गई तब मुझे खुशी हुई. आप कोर्ट में जाकर क्यों नहीं इकबाल ए जुर्म कर लेते. शिवसेना (उद्धव) गुट भी ये कह रहा है. कोर्ट में जाकर क्यों नहीं कबूल कर लेते. इनकी हिम्मत बढ़ गयी है, जो मर्जी हो वो करना चाहेंगे.”

उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा, “उद्धव तो डिमोलिशन का क्रेडिट ले रहे हैं. जब सीएम थे तब विधानसभा में कहा था. उनमें और बीजेपी में प्रतियोगिता चल रही है.

 

‘बीजेपी राम मंदिर को मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी’

 

2024 चुनाव में राम मंदिर मुद्दे के प्रभाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा, “हालांकि बीजेपी कोशिश करेगी, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है, महंगाई का है. चीन ने जमीन हड़प ली, ये मुद्दा है.” उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा और इंडिया गठबंधन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

 

‘मुस्लिम प्रतिनिधियों की संख्या बढ़े, एनआरसी का विरोध करते रहेंगे’

 

उन्होंने संसद में मुस्लिम प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की. ओवैसी ने कहा, “जब राजनीति में हर समुदाय और हर कास्ट का प्रतिनिधित्व है तो मुस्लिम 14 फीसदी हैं और सिर्फ 5 फीसदी एमपी क्यों हैं? मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि सीएए, एनआरसी काला कानून है. ये मजहब के आधार पर बन रहा है. इसका इस्तेमाल मुस्लिम और दलित के खिलाफ होगा. तेलंगाना विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था. हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ थे और रहेंगे. जो हिंदू बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हैं, उनका वीजा बढ़ा सकते हैं, उन्हें नागरिकता दे सकते हैं. ओवैसी ने दावा किया कि असम में बीजेपी ही इसके खिलाफ है.

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा