मौके से परिजन सहयोगी फरार, हत्था पुलिस की कार्यवाई, पुलिस कर रही आवश्यक कार्यवाई
बन्दरा। हत्था थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह केवट्सा ग्राम में छापेमारी की। इस दौरान तकरीबन 14 लीटर देशी चुलाई शराब,अपाचे बाइक एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान अन्य परिजन कारोबारी भागने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यहां देशी शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यह कारवाई की। इस मामले में आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।वहीं उत्पाद अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्त अभिनंदन कुमार को भी हत्था पुलिस ने मतलुपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।








