सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक, ‘दुनिया के मैप में रहना चाहता है या इतिहास में…  

General Upendra Dwivedi On Terrorism:  भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। शनिवार को आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता है या नहीं।

यह कार्यक्रम ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ संस्था द्वारा आयोजित एक सिविल-मिलिट्री संवाद था। इस दौरान जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि अगर भविष्य में फिर वैसी परिस्थितियां बनती हैं, जैसी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बनी थीं, तो भारतीय सेना की क्या प्रतिक्रिया होगी।  इस सवाल के जवाब में सेना प्रमुख ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
 
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के बीच आया बयान

जनरल द्विवेदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में भारत और उसकी सशस्त्र सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई है. इस सैन्य अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इन कार्रवाईयों में कई आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था.

पाकिस्तान ने किया था जवाबी हमला

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले किए गए थे। इसके जवाब में भारत ने भी उसी सैन्य अभियान के तहत पलटवार किया था। दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच यह सैन्य तनाव करीब 88 घंटे तक चला था। बाद में 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच आपसी समझ बनने के बाद संघर्ष विराम लागू हुआ और हालात सामान्य होने लगे। सेना प्रमुख के बयान को आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि भारत अब सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

  • Related Posts

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading
    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!