35 जिलों में नए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति

-विधानसभा चुनाव की तैयारी में नीतीश सरकार सक्रिय

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन अपने-अपने रणनीतिक मोर्चों को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 35 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नई नियुक्ति कर दी है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी मंत्रियों को संबंधित जिलों का प्रभारी मंत्री-सह-जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

नई सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राजधानी पटना, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को नालंदा और पूर्णिया, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:

डॉ. प्रेम कुमार (कैमूर)

श्रवण कुमार (समस्तीपुर और मधेपुरा)

संतोष कुमार सुमन (औरंगाबाद)

सुमित कुमार सिंह (सारण)

रेणु देवी (सीवान)

मंगल पांडेय (दरभंगा)

नीरज कुमार सिंह (कटिहार)

अशोक चौधरी (सीतामढ़ी और जहानाबाद)

लेसी सिंह (मधुबनी)

मदन सहनी (सुपौल)

नीतीश मिश्रा (अररिया)

नितिन नवीन (बक्सर)

महेश्वर हजारी (खगड़िया)

राजनीतिक संदेश साफ:

चुनाव से पूर्व इन नियुक्तियों को जनता के बीच सरकार की उपस्थिति और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। हर मंत्री अब अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक समन्वय और निगरानी में अहम भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक