बिहार बीजेपी में ‘जिलाध्यक्षों’ की नियुक्ति:फाइल केंद्रीय नेतृत्व के पास पहुंचा

 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने में जुटी है. मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उम्रदराज की जगह कम उम्र के नेताओं को मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है. बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को बढ़ा दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है. मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है. अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की बारी है. बताया जा रहा है कि नए साल में 15 जनवरी से पहले जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.
जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन का काम पूरा हो गया है.प्रदेश नेतृत्व ने सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया है. सहमति मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करेंगे. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नियुक्त किए जाने वाले जिलाध्यक्षों की सूची सौंप दी है. चूंकि बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की सूची को हर कसौटी पर कसेगा,खरा उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष की सूची पर बिहार प्रभारी मुहर लगाएंगे. इसके बाद नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.
बता दें, बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को 1137 से बढ़ाकर 1422 कर दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन जिलों की संख्या को 45 से बढ़ाकर 52 कर दिया है. अधिकांश मंडल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है. अब बारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने आंतरिक तौर पर जिलाध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं. नेतृत्व से मुहर लगने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसके पहले दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक हुई थी. जिसमें मंडल और संगठन जिला बढ़ाने के निर्णय पर मुहर लगी थी.

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं