श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु एसडीओ से गुहार

राम विलास

राजगीर। नगर परिषद के नोनही गांव के श्मशान घाट की भूमि को आपाधापी से अतिक्रमण किया गया है और किया जा रहा है। इस सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण करने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। उस श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने कमर कस लिया है। इस बाबत नोनही गांव के पचास से अधिक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर से मुलाकात कर जन हस्ताक्षरित ज्ञापन मंगलवार को सौंपा है।

पंचायत समिति सदस्य चन्द्रभूषण चौधरी, गोपाल प्रसाद, वरुण कुमार, पवित्र प्रसाद चौरसिया, सतीश प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद, विपिन कुमार, सोनू कुमार, मनोहर राम, रामध्यान प्रसाद, हरि नारायण सिंह, राम प्रवेश प्रसाद, राजनंदन प्रसाद, आदित्य राज, राम प्रसाद महतो, राजेंद्र प्रसाद, दयानंद प्रसाद, विनोद प्रसाद, बिंदा राम, रविकांत कुमार, सोनू निगम, नवल किशोर प्रसाद, योगेंद्र राम सहित 50 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि नोनही गांव में एक श्मशान घाट ( मुरदघट्टी) है। उसका खाता – 85, खसरा -78, रकवा एक एकड़ 16 डिसमिल है।

ज्ञापन के अनुसार श्मशान भूमि आसपास की जमीन से करीब दो – तीन फीट ऊंची है। श्मशान भूमि के चारो तरफ नोनही और नाहुब गांव के किसानों की कृषि भूमि है। आरोप लगाया गया है कि श्मशान भूमि पर अतिक्रमण कर मकान, दुकान, तालाब आदि बेखौफ बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उक्त सार्वजनिक भूमि पर के फलदार वृक्ष के फल पर भी कुछ लोगों के द्वारा दावा किया जाने लगा है।

इससे ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों में मतभेद व तनाव बढ़ते जा रहा है। मना करने पर फौजदारी की नौबत आ जाती है। ग्रामीणों के अनुसार श्मशान भूमि को यथाशीघ्र अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो कभी भी शांति भंग हो सकती है।

पंचायत समिति सदस्य चन्द्रभूषण चौधरी और गोपाल प्रसाद ने बताया कि राजगीर के सीओ से नोनही के श्मशान भूमि की नापी, सीमांकन और अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दर्जनों वार अनुरोध किया गया है। लेकिन उनके द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। ग्रामीणों द्वारा नोनही के श्मशान भूमि को मापी और सीमांकन कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गुहार लगाया गया है।

— श्मशान भूमि की नापी बाद किया जायेगा अतिक्रमण मुक्त

नोनही गांव के प्रतिनिधिमण्डल की बातों को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर द्वारा धैर्य से सुना गया। उनके द्वारा श्मशान भूमि की पैमाईश करा कर अतिक्रमण मुक्त कराने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि श्मशान भूमि की पैमाईश करा कर अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई सीओ, राजगीर द्वारा किया जायेगा

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए