राजगीर को पॉलिथीन फ्री करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई शीघ्र

राम विलास
राजगीर। पर्यटक शहर राजगीर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और राजगीर को पॉलिथीन फ्री करने की योजना पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई आरंभ की जाएगी। ट्रैफिक रुल्स को तोड़ने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगी। शहर के कम से कम तीन जगहों पटेल चौक, गिरियक रोड चौराहा (हनुमान चौक) और वीरायतन मोड पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर को पॉलिथीन फ्री बनाने के लिए शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं और शहर के प्रमुख लोगों व संगठनों को शामिल किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन पॉलिथीन है।

राजगीर को पॉलिथीन मुक्त कराने में शहर के नौजवानों, बुद्धिजीवियों, स्वयंसेवी संगठनों और वार्ड पार्षदों को बढ़चढ़ कर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शहर के पॉलिथीन के थोक बिक्रेताओं को चिन्हित कर लिया गया है। जिन लोगों के द्वारा पॉलिथीन बनाने का काम किया जा रहा है। उसकी सूची भी संबंधित विभाग से मंगाई जा रही है।

एसडीओ ने बताया कि पॉलिथीन के थोक बिक्रेताओं पर पहले सीधी कार्रवाई नहीं की जायेगी। बैठक कर उन्हें अपने – अपने गोदाम से पॉलिथीन हटाने के लिए पहले 48 घंटे का मौका दिया जायेगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा पॉलिथीन बरामदगी के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया जायेगा। जिस थोक व खुदरा बिक्रेताओं के पास से पॉलिथीन बरामद होगा उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

इतना ही नहीं पॉलिथीन में समान बेचने वालों की तरह पॉलिथीन में समान ले जाने वाले खरीदारों के खिलाफ भी कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने बताया कि सरकार द्वारा पॉलिथीन बनाने और थोक व खुदरा पॉलिथीन के व्यापार तथा इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है।

इसके बावजूद राजगीर के करीब एक दर्जन पॉलिथीन के थोक बिक्रेताओं द्वारा सरकार के कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी थोक बिक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि थोक बिक्रेताओं के पॉलिथीन भंडारण स्थल को चिन्हित करने की गुप्त कार्रवाई की जा रही है। इलाके में चल रहे पॉलिथीन फैक्ट्री को भी चिन्हित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप