Noida News : संदीप माहेश्वरी के अलावा और किन-किन विवादों में घिर चुके हैं विवेक बिंद्रा ?

मोटिवेशनल स्पीकर और बिज़नेस मैन विवेक बिंद्रा का पिछले कई दिनों से एक दूसरे मशहूर यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच वार-पलटवार जारी है। इस बीच एक और खबर आई कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। मतलब एक विवाद चल ही रहा था कि एक और विवाद सामने आ गया। विवेक बिंद्रा इन दो हालिया विवादों से पहले और कब-कब घेरे गए हैं।

22 दिसंबर को खबर आई कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में FIR दर्ज हो रखी है। . 9 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनके साले वैभव ने गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 126 थाने में शिकायत दी। आरोप लगाया कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी के साथ गाली-गलौज कर काफी मारपीट की। शिकायत के बाद विवेक बिंद्रा के खिलाफ 14 दिसंबर को FIR दर्ज की गई. शिकायत कर्ता के मुताबिक उनकी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर, 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी। अगले दिन 7 दिसंबर की सुबह विवेक बिंद्रा की अपनी मां से बहस हो रही थी। इस दौरान उनकी बहन ने बीच-बचाव किया, तो विवेक बिंद्रा ने मारपीट की. शिकायत में कहा गया है कि इस मारपीट से यानिका को काफी चोटें आई हैं. उन्हें कान से सुनाई नहीं दे रहा है। सिर पर भी घाव है, जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि यानिका बिंद्रा की  दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी गीतिका सबरवाल हैं। पहली पत्नी से बिंद्रा का विवाद चल रहा है।

ऐसा लग रहा है विवेक बिंद्रा पर साड़ी मुसीबत एक साथ आन पड़ी है संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 11 दिसंबर को ‘BIG SCAM EXPOSED’ नाम से एक वीडियो डाला था।  वीडियो में संदीप माहेश्वरी दो लड़कों से बात करते दिखते हैं. वो कहते हैं कि दोनों लड़कों ने ‘एक बड़े यूट्यूबर’ का कोर्स खरीदा था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वो ‘बिजनेसमैन की जगह सेल्समैन बना रहे हैं’, वीडियो में एक लड़के ने बताया कि उसने कोर्स 50 हजार रुपये में लिया. दूसरे ने बताया कि उसने 35 हजार रुपये में कोर्स लिया था। लड़कों ने कहा कि उन्हें वो आगे और लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है। ये एक तरह से मल्टी लेवल मार्केटिंग है।

इस पर संदीप माहेश्वरी हैरानी जताते हैं और कहते हैं कि ये एक बड़ा स्कैम है। इसे रोका जाना चाहिए. इस वीडियो के अगले दिन संदीप माहेश्वरी ने अपने पोस्ट में लिखा की उन पर वीडियो डिलीट करने का दबाव  बनाया जा रहा है। इसके बाद एक और पोस्ट में संदीप माहेश्वरी आरोप लगाते हैं कि विवेक बिंद्रा ने उनकी लीगल टीम को धमकी दी और उनके घर पर अपने कर्मचारियों को भेजा। संदीप माहेश्वरी के पोस्ट के बाद विवेक बिंद्रा ने भी यूट्यूब कम्यूनिटी पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “संदीप भाई, मैंने आपका लेटेस्ट वीडियो ‘Big Scam Exposed’ देखा. क्योंकि आपने कन्फर्म किया है कि ये मुझसे और मेरी कंपनी से संबंधित है,  तो मुझे लगता है कि मुझे अपनी ऑफिशियल ID से इस पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि दर्शकों के मन में कोई कन्फ्यूजन न रहे। विवेक बिंद्रा आगे लिखते हैं कि वो एक बार संदीप माहेश्वरी के शो में आ चुके हैं और दोबारा शो में आने को तैयार हैं. विवेक बिंद्रा संदीप माहेश्वरी को खुली चुनौती देते हैं. संदीप माहेश्वरी के घर अपने कर्मचारियों को भेजने का जवाब देते हुए विवेक बिंद्रा ने लिखा आपने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया, मुझसे बात करने की अपील पर गौर नहीं किया।

मेरे बारे में 5 हजार पॉजिटिव कॉमेंट्स डिलीट कर दिए। ये सच है कि मेरे डायरेक्टर और चीफ ऑफ स्टाफ आपके घर गए थे और इसकी वजह आपके साथ बात करने के लिए अप्वॉइंटमेंट थी। इससे पहले भी साल 2022 में विवेक बिंद्रा से नाराज़ हो गए थे। सिख कम्युनिटी के लोग दरअसलये विवाद विवेक बिंद्रा के जून, 2022 के एक वीडियो से शुरू हुआ था। इस वीडियो के एक हिस्से में सिखों के गुरु गोविंद सिंह की टोडरमल के साथ चर्चा दिखाई गई थी और जैसा कि विवेक बिंद्रा के वीडियोज का फॉर्मेट होता है कि वीडियो में विवेक बिंद्रा बोल रहे होते हैं और साथ में एनिमेशन चल रहा होता है। इस वीडियो में गुरु गोविंद सिंह को भी एनिमेट कर दिया गया था, जिस पर आपत्ति जताई गई। इस पर विवेक बिंद्रा की ओर से माफी मांगी गई थी।

ये भी कहा था कि वीडियो से उस हिस्से को हटा दिया गया है, जिस पर सिखों समुदाय ने नाराजगी जताई है। सिर्फ यही नहीं साल 2018 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस किया था। शिकायत की गई थी की विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो में देश के डॉक्टरों के लिए ‘खूनी’, ‘लुटेरा’ जैसे आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। इस वीडियो का टाइटल था- ‘इंडियन मेडिकल सिस्टम की असलियत’. जो कि 29 दिसंबर, 2017 को अपलोड किया गया था. FIR में कहा गया कि विवेक बिंद्रा ने डॉक्टरों की पूरी कौम को बदनाम करने की कोशिश की है. मामला कोर्ट तक पहुंचा. विवेक बिंद्रा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये के मानहानि का केस हुआ था. विवेके बिंद्रा ये केस जीत गए थे.विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीच और सलाहों से कंपनियों को खड़ी करने की सलाह तो देते हैं, लेकिन अपने परिवार को खड़ा करने में वे कामयाब नहीं रहे हैं।

विवेक बिंद्रा ने 41 साल की उम्र में दूसरी शादी की। शादी के महज कुछ ही दिनों बाद उन पर केस दर्ज हो गया। हालांकि, पत्नी से मारपीट की घटना को शादी के महज दो दिन बाद की बताई जा रही है। मोटिवेशनल स्पीकर पर पत्नी के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा