योगी की नई टीम में अपर्णा सिंह नाम! महेंद्र सिंह और दिनेश शर्मा को भी मिल सकती है जगह

द न्यूज 15 

लखनऊ। लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ की टीम में कई नए चेहरों के नाम चर्चा में आए हैं। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा सिंह के नाम पर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं योगी की नई टीम में अपर्णा सिंह को भी जगह मिल सकती है। हालांकि अपर्णा सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन उन्हें मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही योगी की नई टीम में युवाओं को सबसे ज्यादा मौका दिए जाने की चर्चा थी।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इस बार महेंद्र सिंह और दिनेश शर्मा को भी योगी की टीम में जगह मिल सकती है। पिछली सरकार में दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम थे वह अभी एमएलसी हैं। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल की जगह संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा या संगठन में अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार यूपी के हर क्षेत्र से निर्वाचित हुए विधायकों को योगी के साथ शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें मध्य क्षेत्र से असीम अरुण, बेबी रानी मौर्य के अलावा अवध से भी कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी किसी के नामों पर मुहर नहीं लगी है। माना जा रहा है कि 24 मार्च को होने वाली विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मंत्रिमंडल के नामों पर भी मुहर लग सकती है।

Related Posts

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

Continue reading
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’