सभा में अखिलेश पर भड़की अपर्णा, बोलीं योगी राज में जान बचा रहे गुंडे

द न्यूज़ 15
पूर्वांचल। हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाली मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव बेहद शांति और सौम्यता के साथ अपनी बात रखती हैं। लेकिन उस वक्त अपर्णा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई, जब गुरुवार को बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपर्णा की सभा में अखिलेश के नारे लगाकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो अपर्णा ने सख्त तेवर भी दिखाए। बाराबंकी को मोथरी में जनसभा समाप्त होने पर हुए इस हुड़दंग का जवाब अपर्णा ने खजूर गांव में प्रचार के दौरान सपा पर जमकर प्रहार किया और यहां तक कहा कि बीजेपी सरकार में सपा के गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं। अपर्णा ने कहा, ”यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है।”
मोथरी गांव में हुई जनसभा में अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते ही माहौल बिगड़ गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक को दबोच लिया मगर दूसरा युवक भागने में सफल रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई भी कर डाली। लेकिन तत्काल पुलिस ने आकर युवक को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया। पुलिस गिरफ्तार युवक को लेकर शहर कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा उम्मीदवार के इशारे पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
खजूरगांव में ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा