Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार अन्नामलाई ने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अन्नामलाई पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु बीजेपी के सबसे प्रमुख और चर्चित नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की थी। ऐसे में उनका इस्तीफा तमिलनाडु की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

बीजेपी तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार (2 जून 2026) को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना 5 पन्नों का इस्तीफा सौंप दिया था. इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे अन्नामलाई के. अन्नामलाई साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया और अपनी आक्रामक शैली के कारण काफी चर्चा में रहे। हालांकि पिछले साल बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की परिस्थितियों के चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था. उस समय उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार कर लिया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. पार्टी का वोट प्रतिशत बहुत कम बढ़ा और उसे केवल एक सीट पर जीत मिली. चुनावी नतीजों ने भी अन्नामलाई को निराश किया। बताया जा रहा है कि उनके सामने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन या केंद्र सरकार की राजनीति में आने के विकल्प मौजूद थे, लेकिन उनकी प्राथमिकता तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की रही।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार