आनंद मिश्रा और कर्पूरी ठाकुर की पोती जनसुराज मे शामिल

 

अभिजित पाण्डेय

पटना। पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, पार्टी बनाकर 2025 के विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अभियान में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, कर्पूरी ठाकुर की पोती समेत राजद और जदयू के कई नेता शामिल हो हुए हैं। प्रशांत किशोर की इस सक्रियता से दूसरे राजनीतिक दलों को बड़ा झटका लग सकता है।

पटना में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़े। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अगले विधानसभा में अभियान से जुड़े सैकड़ों लोग विधानसभा में दिखेंगे।
आनंद मिश्रा के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी और जदयू के पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़ने की इच्छा जताई।

कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉक्टर जागृति भी जनसुराज अभियान में शामिल हुई। जागृति ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में रह रही थी। बिहार की हालत को देखकर चिंतित रहती थी और अब अभियान के साथ जुड़कर बिहार के लिए सक्रिय होकर काम करूंगी।
राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य रामबली चंद्रवंशी ने भी जन सुराज का दामन थामा है।

रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए प्रशांत किशोर आगे आए हैं। हम लोग मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। मजबूत इरादे और इच्छा शक्ति से हम बिहार को बदल सकते हैं। राजद के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि हम लोग जेपी आंदोलन से निकले हैं और जेपी का सपना सच नहीं हुआ है। प्रशांत किशोर के विचार में उनके सपने को सच करने की संभावना दिख रही है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम