उत्तर प्रदेश देवरिया में दिनदहाड़े कैश वैन लूटने की कोशिश, कस्‍टोडियन को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को गार्ड ने मारी गोली

द न्यूज 15 

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार दोपहर एचडीएफसी बैंक के लिए कलेक्शन करने वाली सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया। यह देख कंपनी के गार्ड ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। घटना शहर के स्टेशन रोड के समीप बरहज गली में हुई है।
एचडीएफसी बैंक के लिए सीएमएस कंपनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर रुपये का कलेक्शन करती है। सोमवार को करीब डेढ़ बजे कंपनी के कर्मचारी शहर के बरहज गली में वैन लेकर रुपये का क्लेक्शन कर रहे थे। बैंक मैनेजर के अनुसार करीब 30 लाख रुपये कलेक्ट हुए थे। उसी दौरान एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। एक बाइक के पास रुक गया जबकि दो बदमाश वैन के पास पहुंच कर कस्टोडियन प्रभुनाथ पांडेय को असलहा सटा कर रुपये से भरा बाक्स छीनने लगे। कस्टोडियन ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उन्हें पेट में गोली मार दी। यह देख वैन के गार्ड योगेंद्र तिवारी ने एक बदमाश को पैर में गोली मार दी। साथी को गोली लगते ही अन्य दोनों बदमाश फरार हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से गार्ड ने घायल बदमाश को दबोच लिया। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश सोनकर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में बदमाश और घायल कस्टोडियन को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। स्थिति गंभीर देख कस्टोडियन को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
घायल बदमाश शिवम सिंह, भदिला दोयम मदनपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। घटना की जानकारी होने के बाद इमरजेंसी पर पहुंच कर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी जानकारी ली। उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए बदमाश को गोली मारने वाले गार्ड योगेंद्र तिवारी को 10 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा किया है। योगेंद्र होमगार्ड के पद पर भी कार्यरत हैं। वह पार्ट टाइम में सीएमएस कंपनी के लिए भी काम करते हैं।

Related Posts

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

  • By TN15
  • August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी