गाजीपुर में प्रधानपति पर फायरिंग, पूजा करने जा रहे थे, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

द न्यूज 15

गाजीपुर। गाजीपुर के जमानियां में घर से पूजा करने महेश्वर मंदिर जा रहे प्रधानपति पर बाइक सवार सवारों ने फायरिंग की। गोली लगते ही प्रधानपति जमीन पर गिर पड़े तो उन्हें मृत समझकर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। मंदिर पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में  परिजनों को सूचना दी। इसके बाद प्रधानपति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
दरअसल प्रधानपति हर सोमवार को महेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। घर से 700 मीटर दूरी पर बाइक सवारों ने आगे आकर रास्ता रोक लिया। अशोक जब तक वह कुछ समझ पाते की उन पर फायर शुरू कर दी। गोली सीने पर लगते ही अशोक जमीन पर गिर पड़े। खून से लथपथ प्रधानपति को देखकर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर सीओ और इंस्पेक्टर जमानियां मौके पर पहुंचे, घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जमानियां सीएचसी लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई और परिजनों से भी बातचीत की।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?