ऐसी ऐसी ख़बरें पढ़ने और सुनने को मिल रही हैं कि ऐसा लग रहा है कि सब कुछ बर्बादी की ओर है। यह कहा जाता है कि हिन्दू समाज में ज्यों ज्यों उम्र बढ़ती जाती है त्यों त्यों पत्नी पति में प्यार बढ़ता जाता है। बुढ़ापे में यह प्यार गंभीरता का रूप ले लेता है। वैसे तो पति पत्नी लड़ते भिड़ते रहेंगे पर एक दूसरे की चिंता बहुत होती है। गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर थाना क्षेत्र में जो हुआ उसे सुनकर तो आंखें फैली की फैली रह गई।
दरअसल तड़के 4 बजे 80 साल के एक वृद्ध ने अपनी 75 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। मामला कहासुनी का बताया जा रहा है। इस उम्र में कहासुनी के बाद हत्या। मतलब अब कुछ भी हो सकता है। इस बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। इस उम्र में इतना गुस्सा वह भी अपनी पत्नी से। यह भी सोचने का विषय है कि यह बुजुर्ग खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की काटकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को मौके पर लेकर पहुंची, जहां वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

बेटी के घर पर रहते थे 80 साल के वृद्ध नाना-नानी
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि 80 साल के वृद्ध अपनी पत्नी के साथ बेटी के यहां रह रहा था। आए दिन वृद्ध दंपति में झगड़ा होता था। असल में बुजुर्ग हरपाल की दो बेटियां और एक बेटा है. बेटे का 5 साल पहले लुधियाना में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. उसके बाद से वह अपनी बड़ी बेटी कंचन के यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। सुबह 4 बजे 80 वर्षीय हरपाल पुत्र खचेडू निवासी रावली कला थाना मुरादनगर ने चौकी रावली पर आकर सूचना दी कि मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सूचना पर पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची तो पता चला कि हरपाल मूल निवासी मोरटा ने हत्या की है।
नाती कुणाल ने नाना-नानी को देखा झगड़ा करते हुए
हत्या के वक्त घर पर हरपाल व उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी कंचन के बेटे कुणाल व अजय थे. कुणाल ने बताया की हरपाल मेरे नाना हैं और नानी-नाना आपस में झगड़ा करते रहते हैं. इसके बाद रात में हम कमरे में आकर सो गए। नानी और नाना बाहर सो रहे थे और कुणाल के मम्मी पापा मेरठ गए हुए हैं। मौके पर चारपाई पर लेटी नानी उर्मिला की नाना ने हरपाल ने हत्या कर दी. जिनकी करीब 72 वर्ष उम्र थी. सिर पर कान के पास कुल्हाड़ी से कई बार वार कर रखे है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा नानी को मृत घोषित कर दिया गया।