Amit Shah’s Bihar tour : गाड़ी रोके जाने पर भड़के गिरिराज सिंह, अमित शाह की बैठक में शामिल हुए बिना लौटे

Amit Shah’s Bihar Tour : किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में अमित शाह बिहार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे कि सुरक्षा कारणों से नेताओं को अंदर गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं थी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार के सीमांचल दौरे पर हैं। अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद अमित शाह पूर्णिया से किशनगंज के लिए रवाना हो गये। किशनगंज स्थित माता गुजरी यूनिवर्सिटी में अमित शाह बिहार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। बैठक में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सांसदों को बुलाया गया था।

बैंक में शामिल होने के लिए बेगूसराय से सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह भी पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने उनको माता गुजरी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर ही गाड़ी से उतरकर पैदल जाने के लिए कहा, जिस पर गिरिराज सिंह मजिस्ट्रेट पर भड़क गये। गिरिराज सिंह ने मजिस्ट्रेट के साथ बहस की और उसके बाद बैठक स्थल से सर्किट हाउस चले गये। इसके बाद बीजेपी नेताओं को इसकी खबर लगी। फिर बीजेपी के वरिष्ठ नेता उन्हें फोन कर मनाने लगे। बाद में काफी मनाने के बाद गिरिराज सिंह बैठक में शामिल होने के लिए माता गुजरी यूनिवर्सिटी वापस आए। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने गिरिराज सिंह को फोन किया और उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए मनाया। इसके बाद गिरिराज सिंह पहुंचे।

ज्ञात हो कि गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गुजरी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर २ से केवल वीवीआईपी पास वालों को ही एंट्री दी थी लेकिन सभी को अपनी गाड़ी गेट के बाहर खड़ा करने का निर्देश दिया गया था और गेट से पैदल बैठक में जाने के लिए कहा गया था। जब गिरिराज सिंह को प्रशासन के अधिकारी ने ऐसा करने को कहा तो वह भड़क गये।

दरअसल इसके पहले पूर्णिया में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से आधी सीट आने के बाद भी मोदी ने बड़प्पन दिखाते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन अब लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही ये लालू और कांग्रेस की गोदी में जा बैठे। २०१४ में भी उन्होंने यही किया था और इनकी २ सीट रह गई थी। अब २०२४ के लोकसभा चुनाव में भी इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

  • Related Posts

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?