Ankita Bhandari Murder Case : बीजेपी ने आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाला, गुस्साई भीड़ ने रिजॉर्ट में लगाई आग

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस मामले में बीजेपी ने विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें और उनके बेटे अंकित आर्य को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि अंंकित आर्य, पुलकित आर्य का भाई है, सरकार ने उत्तराखंड ओबीसी कमीशन क डिप्टी चेयरमैन पद से भी अंकित आर्य को मुक्त कर दिया है। वहीं इस मर्डर केस में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में आग लगा दी।

बता दें कि पहले भी रिजार्ड को लेकर स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनकी कार मे तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस की सुरक्षा में विधायक को निकाला गया। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ह्रदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। साथ ही उन्होंने अश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और इसके लिए पुलिस उप महानिरीक्षक पी. रेणुका के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिये हैं।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!