वाम, कांग्रेस और टिपरा मोथा पर अमित शाह का बड़ा हमला, बताया त्रिपुरा का ट्रिपल-ट्रबल गठबंधन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा के लोगों से अपील की, राज्य को कांग्रेस और टिपरा मोथा पार्टी के तिहरे गठबंधन से बचाने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को वोट दें

अगरतला । त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के चांदीपुर में विजय संकल्प रैली के दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा के लोगों से अपील की कि राज्य को माकपा, कांग्रेस और मोथा पार्टी के तिहरे गठबंधन से बचाने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार को वोट दें। विपक्षी खेसेे से किसी का नाम लिए बगैर अमित शाह ने कहा कि माकपा ने अपने २५ साल के लंबे शासन के दौरान आदिवासियों के लिए कोई विकास नहीं किया लेकिन अब आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए एक आदिवासी नेता को अपने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश किया है लेकिन वह नहीं जानते कि उन्हें इस तरह का कोई वोट नहीं मिलेगा।
त्रिपुरा में क्या है विपक्ष की रणनीति
दरअसल सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेन्द्र चौधरी को त्रिपुरा वाम कांग्रेस में वाम कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है । हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। दोनों दलों के संयुक्त कार्यक्रम में इसके जिक्र से लोगों के कयासों को मजबूती मिली है। वहीं प्रद्योत किशोर माणिक्य देवबर्मा केे नेतृत्व वाली टीआईआरए मोथा विधानसभा की ६० में से ४२ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
ये साझेदारी माकपा-कांग्रेस की कमजोरी का सबूत
त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के चांदीपुर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा ने केवल भाजपा शासन के दौरान विकास देखा। इससे पहले राज्य में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, राजनीतिक हिंसा राजमर्रा के मामले थे। त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी सरकार द्वारा किये गये विकास के कामों को गिनाने के अलावा शाह का अधिकांश भाषण वाम-कांग्रेस साझेदारी पर निशाना साधने वाला था। उन्होंंने कहा कि ये साझेदारी उन दलों की कमजोरी का सबूत है क्योंकि वे जानते थे कि वे अकेले बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकते हैं।
माकपा कांग्रेस को पीछे से मदद कर रही है टिपरा मोथा
अमित शाह ने कहा कि कम्युनिस्टों ने अतीत में कई कांग्रेस समर्थकों को मार डाला। इसके बावजूद दोनों दलों ने अभी गठबंधन किया है। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। ये दोनों पार्टियां एक ही हैं। वे विकास नहीं चाहते। वे दोनों पार्टियां केवल भ्रष्टाचार चाहते हैं। उन्होंने टिपरा मोथा के लिए अपनी टिप्पणियों को दोहराते हुए कहा कि पार्टी सीपीआई (एम)कांग्रेस गठबंधन को पीछे से मदद करने की टिप्पणियों को दोहराते हुए कहा कि पार्टी सीपीआई (एम) कांग्रेस गठबंधन को पीछे से मदद करने की कोशिश कर रही थी।
त्रिपुरा में सिर्फ भाजपा जारी रख सकेगी विकास की यात्रा
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अकेले विपक्ष के ट्रिपल ट्रबल गठबंधन से छुटकारा दिला सकती है और त्रिपुरा में विकास पर काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एचआईआरए (हाईवे, इंटरनेट-वे, रेलवे और एयरवेज) मॉडल का विकास का वादा त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में आने पर जारी रहेगा। इसके बाद अमित शाह ने विकास का वादा त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में आने पर जारी रहेगा। इसके बाद अमित शााह ने जोगेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन से अगरतला सिटी सेंटर तक रोड शो किया। इसमें टाउन बारडोवाली, अगरतला समेत कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया था।

  • Related Posts

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

    Continue reading
    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!