कैराना में अमित शाह ने घर-घर बांटे पर्चे, जय श्रीराम और योगी-मोदी जिंदाबाद के लगे नारे

द न्यूज़ 15
शामली । यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए यूपी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए वोट मांगे। शनिवार की दोपहर बाद कैरान पहुंचे अमित ने घर-घर पर्चे बांटे। इस दौरान भारी मात्रा में भाजपा के समर्थक भी मौजूद थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री शाह ने जैसे ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम की शुरुआत की तो समर्थकों के जयश्रीराम और योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से वातावरण भाजपा मय हो गया। रिमझिम बारिश के बीच भारी भरकम समर्थकों के साथ कैराना पहुंचे अमित शाह ने जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यूपी के कैराना में घर-घर जाकर प्रचार भाजपा के लिए प्रचार शुरू किया है। पहले और दूसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए गृहमंत्री अमित शाह कैराना से भाजपा के उम्मीदवार हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। कैराना सीट से ही दिवंगत हुकुम सिंह कई बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। इस बार भाजपा ने उनकी बेटी को मैदान में उतारा है।
भाजपा के लिए वोट मांगने कैराना पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने बातचीत के दौरान कहा, मैं जनवरी 2014 के बाद पहली बार कैरान आया हूं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने यूपी के विकास की धुीरी अपने हाथ में ली। 2017 में यहां भाजपा सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम बने और विकास को और गति दी। उन्होंने कहा, यूपी में विकास की उत्साह दिख रही है। विकास की प्राथमिक ज़रूरत क़ानून व्यवस्था का ठीक होना है। मैं राज्य के लोगों को कहूंगा कि अगर राज्य में क़ानून व्यवस्था बनाए रखना है, तुष्टीकरण और एक जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है तो BJP को विजयी बनाएं।
इस दौरान अमित शाह टीचर्स कॉलोनी भी गए, जहां उन्होंने कई परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री शाह ने मोहल्ला गुंबद में स्थित 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स का भी दौरा किया। यहां मिठाई की दुकान के मालिक राकेश गर्ग से मिले, 2014 में बदमाशों के डर से अपने परिवार के साथ कैराना से पलायन करना पड़ा था।पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह इसके बाद शामली और बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह सीधे मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। मेरठ में शाह शाम को विशिष्टजनों की बैठक में शामिल होंगे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार