सीजफायर लेने का प्रयास करता रहा अमेरिका-ईरान, पहली बार सामने आया चीन!

अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग की आग आखिरकार 40वें दिन ठंडी पड़ चुकी है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य हमलों से पीछे हटते हुए दो हफ्ते का सशर्त सीजफायर घोषित किया है। यह फैसला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की शर्त से जुड़ा है। इस घोषणा ने दुनियाभर में राहत की भावना पैदा की है, वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भले सीजफायर का क्रेडिट लेने में जुटे हों, लेकिन ईरान को संघर्ष विराम के लिए मनाने में चीन का अहम रोल सामने आया है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर मुहर लगाई है।

 

क्या बोलीं चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता?

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से चीन शांति को बढ़ावा देने और लड़ाई रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है.’ उनका यह जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान का जिक्र था. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि चीन ने ईरान को युद्धविराम के लिए राजी करने में मदद की थी. बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा था कि चीन ने ही ईरान को सीजफायर समझौते पर सहमत होने और बातचीत की मेज पर लाने में मदद की।

 

‘संबंधित देशों के विदेश मंत्रियों के साथ की बात’

 

माओ ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संबंधित देशों के विदेश मंत्रियों के साथ फोन पर 26 बार बातचीत की है, जबकि मध्य पूर्व मुद्दे पर चीनी सरकार के विशेष दूत ने संबंधित पक्षों के बीच कूटनीति का संचालन किया है। माओ ने आगे कहा कि ‘चीन और पाकिस्तान ने खाड़ी और मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए पांच सूत्रीय पहल का संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखा है.’ माओ ने कहा कि एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में चीन खाड़ी और मध्य पूर्व में शांति और सुरक्षा बहाल करने में भूमिका निभाता रहेगा और योगदान देता रहेगा।

 

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की। उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा. ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’