न्यूनतम मजदूरी और स्थायीकरण की मांग पर 4 सितम्बर से ऐम्बुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। बिहार ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर पश्चिम चम्पारण के सभी 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी 4 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे कुशल और प्रशिक्षित होने के बावजूद आज भी महज़ 11 हज़ार रुपये पर 12-12 घंटे काम करने को मजबूर हैं, जो बंधुआ मजदूरी से भी बदतर है। आरोप है कि सरकार और स्वास्थ्य समिति ने निजी कंपनियों को खुली छूट दे रखी है, जिसके चलते कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और उन्हें जीने लायक मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं—न्यूनतम मजदूरी लागू करना, सेवा निवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना और सेवाओं को स्थायी करना। आंदोलन की सफलता के लिए 15 सदस्यीय कोर कमिटी बनाई गई है, जिसमें सुनील राम, संजीत सिन्हा, संदीप यादव, शेख अस्लम, मुकेश पटेल समेत अन्य शामिल हैं। बैठक में एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति के साथ सभी ऐम्बुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे और संघर्ष को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी