न्यूनतम मजदूरी और स्थायीकरण की मांग पर 4 सितम्बर से ऐम्बुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। बिहार ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर पश्चिम चम्पारण के सभी 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी 4 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे कुशल और प्रशिक्षित होने के बावजूद आज भी महज़ 11 हज़ार रुपये पर 12-12 घंटे काम करने को मजबूर हैं, जो बंधुआ मजदूरी से भी बदतर है। आरोप है कि सरकार और स्वास्थ्य समिति ने निजी कंपनियों को खुली छूट दे रखी है, जिसके चलते कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और उन्हें जीने लायक मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं—न्यूनतम मजदूरी लागू करना, सेवा निवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना और सेवाओं को स्थायी करना। आंदोलन की सफलता के लिए 15 सदस्यीय कोर कमिटी बनाई गई है, जिसमें सुनील राम, संजीत सिन्हा, संदीप यादव, शेख अस्लम, मुकेश पटेल समेत अन्य शामिल हैं। बैठक में एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति के साथ सभी ऐम्बुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे और संघर्ष को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार