अजब बिहार का गजब नजारा : कैंडिडेट गधा पर घूम रहा, मतदाता बैलगाड़ी पर!

तू डाल-डाल, मैं पात-पात

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का सोमवार को 49 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के 14 और बिहार के 5 लोकसभा सीट शामिल हैं। ऐसे में मतदाता भी अपने-अपने तरीके से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इस बीच बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से तस्वीर सामने आई है, जो कि वायरल हो रही है।

दरअसल, कुछ मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। यह पूरा मामला हाजीपुर के कर्णपुरा मतदान केंद्र संख्या 274 का है, जहां पर दियारा क्षेत्र से कई मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया।

हाजीपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जो कि वायरल हो रही है. दरअसल, कुछ मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।यह पूरा मामला हाजीपुर के कर्णपुरा मतदान केंद्र संख्या 274 का है, जहां पर दियारा क्षेत्र से कई मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बैलगाड़ी पर सवार होकर वोट देने पहुंचीं नैना देवी ने कहा कि वोट देने को लेकर उत्साहित थीं। इसलिए वोट देने पहुंची हैं। किस मुद्दे पर वोट देंगी, इस सवाल उन्होंन कहा कि यह सब नहीं मालूम, लेकिन वोट देंगे। हालांकि यह तस्वीर सुकून देने वाली है। एक तरफ चुनाव आयोग, जहां मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं बैगलगाड़ी पर सवार होकर मतदाताओं का पहुंचना सुखद है।

बता दें कि हाजीपुर में एनडीए समर्थित लोजपा (र) के प्रत्याशी चिराग पासवान का मुकाबला राजद के शिवचंद्र राम से है। पासवान के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली भी कर चुके हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट का पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया।

वहीं गोपालगंज में एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जो गदहे पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुचायकोट प्रखंड के शामपुर गांव के निवासी पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दिन गधे के साथ जुलूस निकाला था और उसपर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं अब गदहे पर ही सवार होकर घूम रहे हैं।उधर मुजफ्फरपुर के औराई में कई बूथों के वोटर बागमती नदी में बनी चचरी पुलों को पार कर मतदान करने पहुंचे।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’