पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियों ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने गठबंधन को बहाल करने का औपचारिक ऐलान किया। दोनों दलों के साथ आने से आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बता दें कि बीजेपी और अकाली दल का पुराना गठबंधन सितंबर 2020 में टूट गया था।
 

अमित शाह ने किया ऐलान

 

अमित शाह ने इस गठबंधन का ऐलान करते हुए बताया कि अकाली दल आज लौटकर फिर एनडीए में आ रहा है। मैं सुखबीर बादल और अकाली दल का एनडीए में फिर से स्वागत करता हूं। जब पीएम को बताया गया कि एनडीए में एक और साथी आ रहा है तो वो काफी खुश हुए। उन्होंने खुद सुखबीर बादल को फोन कर बधाई दी। बीजेपी और अकाली दल का गहरा रिश्ता रहा है। यह गठबंधन हिंदू सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा। हमारा रिश्ता अटूट रहा है।

 

 

जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

 

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम घोषणा पत्र जारी करेंगे। शाह ने कहा कि नशा और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करेंगे। 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को नशे से मुक्त कर देंगे। किसानों की समस्या खत्म करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। हम पंजाब के किसानों और युवाओं के लिए काम करेंगे। आने वाले दिनों में हम पंजाब में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

 

 

कांग्रेस ने बोला हमला

 

 

बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल दिशाहीन, अवसरवादी और पंजाब के लोगों के साथ द्रोह की राजनीति है। हमारे 750 किसानों की शहादत हुई। लोगों ने इन्हें मजबूर किया कि ये पंजाब की बेहतरी के लिए नहीं है बल्कि पंजाब की बर्बादी में इनकी बहुत बड़ी भूमिका है। मैं ऐसी राजनीति को बिल्कुल ही खारिज करता हूं।

 

 

क्यों टूटा था बीजेपी गठबंधन

 

 

अकाली दल ने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में यह फैसला लिया गया था। इन कानूनों के विरोध में अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था। बाद में केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे।

 

 

 

2022 में अलग-अलग लड़े चुनाव तो हो गया बुरा हाल

 

गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी और अकाली दल ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। लेकिन दोनों पार्टियां का यह फैसला उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ। राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल को केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थीं। अब दोनों पार्टियों ने एक बार फिर गठबंधन करके खुद की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है।

 

कौन होगा सीएम फेस

 

दोनों दलों के बीच सीएम फेस को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। अकाली दल चाहता है कि गठबंधन चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया जाए। हालांकि बीजेपी इस बात पर सहमत नहीं है। अकाली दल की कोशिश है कि गठबंधन में उसकी वरिष्ठ सहयोगी की भूमिका बनी रहे। ऐसे में वो सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग कर रहा था।

  • Related Posts

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!