मनमोहन सिंह के राजकीय शोक पर झंडा नहीं झुकाने का आरोप

 भाकपा-माले ने उठाई कार्रवाई की मांग

पूसा। भाकपा-माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा प्रशासन पर राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज नहीं झुकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

अमित कुमार ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राजकीय शोक के 5वें दिन ध्वज झुकाया गया, जबकि शुरुआती चार दिनों तक ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने फेसबुक लाइव और जीपीएस मैप कैमरे से समय, तारीख और स्थान सहित सबूत प्रस्तुत किए।

विवि प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ध्वज समय पर झुका दिया गया था और आरोप गलत हैं। विश्वविद्यालय के सूचना पदाधिकारी डॉ. कुमार राज्यवर्धन ने मीडियाकर्मियों को झंडे के झुके होने की तस्वीरें भी साझा कीं।

माले सचिव अमित कुमार ने इसे झूठा बयान करार देते हुए कहा कि विवि प्रशासन ने पहले झंडा नहीं झुकाया और आरोपों के बाद फोटो खींचकर स्थिति को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने कुलपति एवं कुलसचिव पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को सबूत के साथ पत्र भेजने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाकपा-माले इस मामले को संसद में भी उठाने की योजना बना रही है। मामला गंभीर है और इसे लेकर विवि प्रशासन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    • By TN15
    • June 23, 2026
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप