इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी अंतरिम आदेशों को 28 फरवरी तक बढ़ाया

द न्यूज 15 

प्रयागराज | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लखनऊ पीठ, राज्य भर की सभी जिला अदालतों और अन्य अदालतों द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेशों की अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।

मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका पर निर्देश दिया है कि राज्य की आपराधिक अदालतें, जिन्होंने सीमित अवधि के लिए जमानत आदेश या अग्रिम जमानत दी है, जो 28 फरवरी से पहले समाप्त होने हो रही है ,वे 28 फरवरी तक की अवधि के लिए लागू रहेंगे।

अदालत ने कहा, बेदखली या तोड़फोड़ का कोई भी आदेश, जो पहले ही उच्च न्यायालय, जिला अदालत या दीवानी अदालत द्वारा पारित किया जा चुका है, अगर इस आदेश के पारित होने की तारीख तक निष्पादित नहीं किया गया है, तो वह 28 फरवरी तक स्थगित रहेगा। .

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य सरकार, नगरपालिका प्राधिकरण, अन्य स्थानीय निकाय और राज्य सरकार की एजेंसियां और संस्थाएं 28 फरवरी तक तोड़फोड़ और बेदखल करने की कार्रवाई करने में को पूरी तरह अंजाम नहीं देंगी।

इसके अलावा, कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान 28 फरवरी तक किसी भी संपत्ति या किसी संस्थान या व्यक्ति या पार्टी या किसी कॉपोर्रेट के संबंध में नीलामी के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

न्यायलय ने इस जनहित याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई करने के लिए इसे सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के…

Continue reading
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत