*तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय एवं प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। डी एम

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि तटबंध अभी सुरक्षित है तथा तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय एवं प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं कि तटबंध को आज मरम्मत करके पानी पूरा रोक दिया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिला, तहसील, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी तटबंध को सुरक्षित रखने के प्रयास में जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने जब सामान्य का आह्वान किया कि उक्त संबंध में किसी भी अफवाह से बचें और बिना किसी अधिकारित पुष्टि के किसी अफवाह पर विश्वास ना करें। उन्होंने बताया कि नदी में पानी कम हो रहा है और वर्तमान में समस्त आबादी सुरक्षित है। मौके पर स्वयं जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, सिंचाई विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी आदि सब मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि तटबंध के करीब जाने का प्रयास न करें और किसी भी अवस्था में वहां के फोटो, वीडियो अथवा रील बनाने का प्रयास न करें क्योंकि इस प्रकार मरम्मत के कार्य में अवरोध उत्पन्न होता है वहीं स्वयं उनके लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का आरोप, UP में 19 लाख ‘फर्जी वोटर’? 

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading
    दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

    बढ़ेंगी अनुप्रिया पटेल की मुश्किलें, अमिर्जापुर सदर से चुनाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक