अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन ने मनाया शहीद मेजर आसाराम त्यागी शौर्य वीरता दिवस

नोएडा! अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के बैनर तले सनशाइन रेजिडेंसी सेक्टर 71 में शहीद मेजर आसाराम त्यागी शौर्य वीरता पुरस्कार दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे शहीद मेजर आसाराम त्यागी जी के परिजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम संतराम राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ वेदपाल चपराना एवं वरिष्ठ नेता भाजपा डॉ तेगसिंह द्वारा सभी चिकित्सकों को शौर्य वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के वरिष्ठ महासचिव डॉ जितेंद्र गौड़ ने किया।

अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ प्रदीप कुमार उपाध्याय ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने कार्यक्रम मे पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है, इसके लिये फाउंडेशन आपका आभार व्यक्त करता है। शहीद मेजर आसाराम त्यागी जी को नमन करते हुए डॉ उपाध्याय ने कहा हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज और राष्ट्रहित मे कार्य करने चाहिये। पर्यावरण पुरुष रूपचंद नागर एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल सिंह, मयंक हिंदू ने मिलकर मेजर आसाराम त्यागी के परिजन जितेंद्र त्यागी को तलवार एवं शौर्य वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसआईएस यूनिवर्सिटी इंडिया हेड डॉ एस एन झा, डीआईओएस डॉ धर्मवीर, किसान नेता मामचंद नागर, सोनिका नागर, एनआईटी कोच अशोक कुमार, डॉ राजेंद्र सिंह, युवा नेता अमित पहलवान, डॉ डी पी नागर, सिंहराज कसाना, अमन नागर, राष्ट्रीय गायक ऋषिपाल, बलराम बैसला, जयवीर प्रधान, वेदराज नागर, इतिहासकार डॉ अशोक, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष तिवारी, मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष चौहान, जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद सतवीर मुखिया, विभाग संयोजक कुटुंब प्रबोधन शशि पाल शर्मा, फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल पांडेय, जन सेवा सामाजिक फाउंडेशन की अध्यक्ष बहन ममता यादव, सचिव बहन विमला कोठारी एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी और चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    अपने मन के भीतर का वातावरण बदलें-दुनिया हमेशा…

    Continue reading
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    बहुत जल्द आजम खान जेल से बाहर आने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस