पीएम मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- ‘ लाल टोपी’ की चमक से घबरा कर भाजपा बोल रही है ऐसी भाषा’

नई दिल्ली, अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘लाल टोपी’ की चमक दिल्ली तक पहुंच गई है। इससे घबरा कर भाजपा की भाषा बदल गई है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, प्रधानमंत्री मोदी के यूपी दौरे और भाजपा के सरकार बनाने के दावों सहित कई मुद्दों पर आईएएनएस के वरिष्ठ सहायक संपादक ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ खास बातचीत की।

सवाल – लाल टोपी पहन कर आप संसद आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी लाल टोपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आप लोग सत्ता के लिए लालायित रहते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं, दबंगई करते हैं।

जवाब – लाल रंग क्रांति का है , लाल रंग बदलाव का है । ये लाल रंग भावनाओं का रंग है। भाजपा भावनाओ को नहीं समझती है। लाल रंग सबसे वाइब्रेंट कलर है और ये लाल रंग उन्हें आगाह कर रहा है कि सावधान हो जाइए , उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। लाल टोपी की चमक दिल्ली तक पहुंच गई है इसलिए घबरा कर भारतीय जनता पार्टी की भाषा बदली है। आने वाले समय में बदलाव तय है।

सवाल – इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाल रंग की टोपी को लेकर कटाक्ष करते रहे हैं और अब प्रधानमंत्री भी निशाना साध रहे हैं

जवाब – बाबा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से जा रहे हैं। यह पहली बार हुआ होगा कि मुख्यमंत्री की भाषा को प्रधानमंत्री ने रट कर बोला हो।

सवाल – आप लगातार भाजपा को हराने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनकी तरफ से कहा जा रहा है कि 2014, 2017 और 2019 में लगातार तीन बार आपको हरा चुके है और 2022 में चौथी बार हराने जा रहे हैं।

जवाब – वो परिस्थितियां अलग थी, इस बार भाजपा घबराई हुई है। इस बार उत्तर प्रदेश का किसान,नौजवान , व्यापारी और प्रदेश की जनता इनको हटा कर दिखाएगी।

सवाल – प्रधानमंत्री लगातार उत्तर प्रदेश में शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम कर रहे हैं, प्रदेश की जनता को सौगातें दे रहे हैं।

जवाब – इनकी विज्ञापन की तस्वीरें झूठी है, इनके विकास के दावे झूठे हैं। जब फ्लाईओवर का विकास दिखाना था तो बंगाल की तस्वीर चोरी कर की, जिस समय कारखाने दिखाने थे तो अमेरिका की फैक्ट्री की तस्वीर चोरी कर ली। अभी हाल में एयरपोर्ट का जो शिलान्यास किया है तो चीन की तस्वीर चोरी कर ली। इसलिए इनका विज्ञापन भी चोरी का है और विकास भी झूठा है।

सवाल – उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में आप लोग कितनी सीटें जीतने जा रहे हैं ?

जवाब – हो सकता है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर दे

Related Posts

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

  • By TN15
  • November 24, 2026
आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

  • By TN15
  • November 24, 2026
सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’