अखिलेश यादव ने डाले ड्राइवरों पर डोरे, बीजेपी की करामात याद दिलाई 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ड्राइवरों पर डोरे डाले हैं। उन्होंने कहा है कि प्रिय ड्राइवर भाइयों, याद है… भाजपा वाले बीमा कंपनियों को मुनाफ़ा पहुँचाने के लिए और उस मुनाफ़ाखोरी में से चंदे के नाम पर पैसा कमाने के लिए, ड्राइवरों के खिलाफ सज़ा और जुर्माने का एकतरफा काला कानून लाए थे।

भाजपा सरकार कह रही थी कि एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को दसों साल की जेल होगी और उस पर लाखों का जुर्माना लगाया जाएगा। हम जनता की तरफ से पूछते हैं कि जो देश की गाड़ी के ड्राइवर हैं, जिन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, चुनावी-चंदे, पीएम केयर फंड, वैक्सीन घोटाले जैसे बड़े-बड़े एक्सीडेंट करके देश के लोगों के जीवन को खतरे में डाला है; जिन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व संविधान बदलने की बात कहकर लोगों की ज़िंदगी और मान-सम्मान-स्वाभिमान को जोखिम में डाल दिया है, उनकी कितनी सज़ा होनी चाहिए और उन पर कितना जुर्माना लगना चाहिए???

इस बार देश में किसी भी तरह की गाड़ी चलाने वाला, कोई भी ड्राइवर और उनके परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा को वोट नहीं देगा क्योंकि वो जानते हैं कि कहीं गलती या थोड़ी सीटों की कमी पड़ने पर किसी घपले या जोड़ तोड़ से अगर ये  ‘ड्राइवर विरोधी’ भाजपा सरकार वापस आ गयी तो मुनाफाखोरों के साथ मिलकर फिर से वो ये दमनकारी कानून लागू कर देगी क्योंकि भाजपा ने ये क़ानून मन से नहीं, जनता के दबाव से हटाए हैं। इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं। ड्राइवर कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! इंडिया_की_जीत_देश_की_जीत.

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश