एडवा सीटू दलित शोषण मुक्ति मंच ने धूमधाम से मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

नोएडा । प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान समाजसेविका एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती 3 जनवरी 2026 को सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर जनवादी महिला समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच, सीपीआई(एम) सी. आई. टी. यू. कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से धूमधाम के साथ मनाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवा दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि जबरदस्त सामाजिक विरोध के बावजूद सावित्रीबाई फुले ने विधवा विवाह, छुआछूत का विरोध दलित और महिलाओं की मुक्ति के लिए मिशन चलाया! सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ ने कहा कि महिला अधिकारों के लिए रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर सावित्रीबाई फुले ने आंदोलन खड़ा किया था! दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता भीखू प्रसाद ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ था उन्होंने खुद शिक्षित होकर 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश के सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी उन्होंने बताया कि जब वह लड़कियों को पढ़ाने के लिए स्कूल जाती थी तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी और कीचड़ फेंकते थे लेकिन इस सबके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी! माकपा जिला सचिव रामसागर व सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर महिलाओं के लिए शिक्षा का अलग जगाया और महिला अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया ऐसी महिला को हम नमन करते हुए उन्हें याद करते हैं साथ ही इस अवसर पर उन्होंने उनके जन्मदिन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, पिंकी, सरोज देवी, गीता, सीटू नेता भरत डेंजर, अरुण कुमार, शंभू , माकपा नेता शिवजी कुशवाहा, हरकिशन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. सिंह आदि ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

  • Related Posts

    जनांदोलनों की राष्ट्रीय बैठक ने दी राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि

    मार्क्स, गांधी और जे पी के विचारों के…

    Continue reading
    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    क्रिकेट जगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?