अनवरत चलने वाली उद्योग होता है कृषि : डा. देवेंद्र सिंह 

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में सोमवार को समेकित कृषि प्रणाली विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत आगत अतिथियों सहित प्रशिक्षणार्थियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता करते हुए शश्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा देवेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि अनवरत चलने वाली एक उद्योग है। बिना कृषि के मानवीय जीवन अधूरा है। कृषि के साथ साथ समेकित कृषि प्रणाली परंपरागत काल से ही सतत चलते हुए आ रहा है। मेकेनाइजेशन के कारण करीब करीब बैल कृषि कार्यों से मुक्ति ही पा लिया है। बिहार के किसान गरीब जरूर है पर समयानुसार अपनी खेती को ढालने का तरकीब बखूबी जानता है।

किसान हर विपरीत परिस्थिति से जूझने के लिए सतत तैयार रहते है। किसानों के खेत से उत्पादन हुए उत्पादों को बाजार के व्यापारियों ने कम कीमत देकर उठा ले जाता है। जबकि उसी उत्पादों को प्रसंस्करण कर चौगुना दाम पर बाजार में उपलब्ध करवा देता है। जिससे उत्पादों के बदले मिलने वाले लाभ से किसान वंचित रह जाते है। किसानों को बिचौलियों से भी बचने की जरूरत है। घटते हुए जोत के जमीन के दौर में किसानों को बेहतर आमदनी प्राप्त करने के लिए समेकित कृषि प्रणाली वरदान साबित हो रहा है। समेकित कृषि प्रणाली से प्राप्त होने वाले उत्पादों का बाजारीकरण में तो असुविधा जरूर होता है। हालांकि एफपीओ से जुड़कर उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर किसान बेहतर आमदनी कर सकते है। विशिष्ट अतिथि के रूप शश्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डा रत्नेश कुमार झा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में समेकित कृषि प्रणाली की मांग है।

बढ़ते हुए आबादी के क्रम में पोषण सुरक्षा पर दबाव बढ़ता जा रहा है। किसानों को उपलब्ध संसाधन का उपयोग करते हुए खेती करने की जरूरत है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रसार शिक्षा उप निदेशक प्रशिक्षण डा अनुपमा कुमारी ने कहा कि समेकित कृषि प्रणाली को अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति में स्वाभाविक रूप से समृद्धि ला सकते है। मौके पर सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई