Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर सेना भर्ती में फेल छात्रों से ठगी, 3 लाख में पास कराने का झूठा दावा

Agniveer Recruitment: अग्निवीर योजना जो पहले से ही विवादों में रही है, उससे जुड़ी एक और विवादित खबर अब सामने आई है । दरअसल, UP STF ने हाल ही में अग्निवीर सेना भर्ती रैली में असफल हुए युवाओं से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग के सरगना को भी गिरफ्तार किया है । आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ।

क्या है ठगी का मामला ?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली हुई थी । इस रैली में असफल हुए अभ्यर्थियों से एक गैंग ठगी कर रहा था, गैंग अभ्यर्थियों से 3-3 लाख रुपए में पास कराने का झूठा दावा कर रहा था, जिसकी जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिल रही थी । फिर मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इसकी सूचना एसटीएफ(STF) को दी, जिसके बाद एसटीएफ(STF) वाराणसी ने तुरंत छापेमारी की और ठगी करने वाले गैंग के सरगना, नेपाल के स्याजयस जिले के रहने वाले वेल नारायण मानेन्धर को वाराणसी के कैंट इलाके से पकड़ लिया ।

कैसे पकड़ा गया ये गैंग ?

पुलिस के मुताबिक, 3 लाख रुपए लेकर, यह गैंग अग्निवीर सेना भर्ती रैली में असफल हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल वाराणसी के कैंटोनमेंट एरिया में करवा रहा था । जिसकी जानकारी इंटेलिजेंस को लगी, और इंटेलिजेंस ने इसकी सूचना एसटीएफ(STF) को दी । जिसके बाद एसटीएफ(STF) ने छापेमारी कर, ठगी करने वाले गैंग के सरगना को पकड़ लिया। जानकारी देते हुए, एसटीएफ(STF) ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है ।

Indian-Army

पकड़े गए आरोपी वेल नारायण मानेन्धर के साथ कौन- कौन था शामिल

पुलिस ने बताया कि वेल नारायण मानेन्धर तकरीबन 6 महीने से एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम कर रहा था । तभी उसकी मुलाकात नेपाल के दिवस विश्वकर्मा से हुई, दिवस सिपाही पद पर तैनात है, दिवस ने मानेन्धर को बताया की सेना भर्ती होने वाली है, अगर कोई अभ्यर्थी हो तो वह उसे बताए । जिसके बाद मानेन्धर ने मिर्जापुर के युवक आयुष से संपर्क किया । फिर आयुश ने अपने तीन और साथियों को भी दिवस से मिलवाया, जिसके बाद दिवस ने चारों से अपने खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर करवाए, और कुछ कैश लिया ।

पैसों के लेन-देन के बाद, युवकों को मेडिकल के नाम पर वाराणसी के कैंट इलाके में बुलाया । वहीं एसटीएफ(STF) ने आरोपियों को पकड़ लिया ।

इसी तरह की खबरोें से जुड़े रहने के लिए आप बने रहीए THE NEWS15 के साथ ।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!