Agneepath Scheme : पंजाब समेत गैर भाजपा शासित प्रदेशों में हो सकती है रद्द!

चरण सिंह राजपूत

Agneepath Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम योजना अग्निपथ योजना को पलीता लगता दिखाई दे रहा है। युवाओं, किसानों और विपक्ष के नेताओं के विरोध का असर पंजाब में शुरू हुई अग्निपथ योजना में दिखाई दे रही है। दरअसल पंजाब में सेना के जोनल अधिकारी ने पंजाब के मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ और प्रमुख सचिव रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण कुमार राहुल को पत्र लिखा है। पंजाब में आम Maan Sarkar में इस योजना को सहयोग न मिलने से यह माना जा रहा है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में इस योजना को सहयोग नहीं मिलेगा। ऐसे में पंजाब के अलावा दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और केरल में यह योजना रद्द की जा सकती है।

Agneepath Scheme, Maan Sarkar, Major General Sharad Bikram Singh, Facilities Sought from local Administration, Seeking Medical Help

दरअसल पंजाब के जालंधर में सहयोग न मिलने की वजह से सेना के जोनल भर्ती अधिकारी ने स्थानीय नागरिक प्रशासन के समर्थन का हवाला देेते हुए पंजाब सरकार से कहा है कि राज्य में अल्पकालिक अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैलियों को स्थगित किया जा सकता है। जालंधर के जोनल भर्ती अधिकारी, Major General Sharad Bikram Singh
ने गत 8 सितम्बर को पंजाब के मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ और कुमार राहुल, प्रमुख सचिव रोजगार सृजन कौशल विकास और प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि हम विवश हैं। यह मुद्दा आपके ध्यान में लाना जरूरी है कि स्थानीय नागरिक प्रशासन का समर्थन बिना किसी स्पष्ट प्रतिबद्धता के कम हो रहा है। वे आमतौर पर चंडीगढ़ में राज्य सरकार के निर्देशों की कमी या धन की कमी का हलावा दे रहे हैं।

Facilities Sought from local Administration

पत्र में लिखा है कि कुछ जरूरी आवश्यकताएं हैं जो स्थानीय प्रशासन को भर्ती रैलियों को आयोजित करने के लिए देनी चाहिए। इन आवश्यकताओं में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता, सुरक्षा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग और उम्मीदवारों के आसानी से प्रवेश की व्यवस्था शामिल है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि Agneepath Scheme में नागरिक प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जाती है कि तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक टीम और एम्बुलेंस के साथ एक चिकित्सा अधिकारी समेत चिकित्सा सहायता की व्यवस्था करे। पत्र में कहा गया है कि इसके अलावा किसी खास स्थल पर रैली करने वाले 14 दिनों के लिए प्रतिदिन 3,000 से 4,000 उम्मीदवारों को बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर, पानी, मोबाइल शौचालय और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी।

Seeking Medical Help

गौरतलब है कि पंजाब राज्य में अगस्त में लुधियाना में भर्ती रैलियों का आयोजन किया गया था। वहीं गुरुदासपुर में गत 1-14 सितंबर तक एक शिविर चल रहा है और दूसरा 17 से 30 सितम्बर तक पटियाला में आयोजित किया जाएगा। सेना द्वारा राज्य सरकार के साथ शेयर की गई जानकारी के अनुसार पटियाला में भर्ती रैलियों में लगभग 27,000 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। ये रैलियां मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, पटियाला, संगरूर और बरनाला के छह जिलों में आयोजित की जाएगी। हालांकि रोजगार सृजन के प्रमुख सचिव कुमार राहुल ने कहा कि गुरदासपुर में कुछ मुद्दे गुरदासपुर में कुछ मुद्दों के बारे में बताया लेकिन यह गंभीर नहीं है। सब कुछ ठीक है और रैलियों के सुचारू संचालन के लिए अभी उपाय किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    CJP Parliament March: सीजेपी के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, ‘भविष्य में…’
    • TN15TN15
    • July 20, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से दिल्ली…

    Continue reading
    भारत में जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन क्यों एक जन-आंदोलन नहीं बन पाया?
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

     डॉ. आनंद तेलतुंबडे   (मूल अंग्रेजी से हिन्दी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन