मप्र में स्कूल के बाद अब आंगनवाड़ी केंद्र भी 31 तक बंद

द न्यूज़ 15
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरेाना के बढ़ते असर के बीच स्कूल के बाद आंगनवाड़ी केंद्रों को भी 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब बच्चों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया जाएगा।

राज्य के महिला बाल विकास विभाग के संचालक डा राम राव भोंसले ने एक आदेश जारी कर कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन 31 जनवरी तक के लिए स्थगित किया जाता है। इस अवधि में गर्म-पके भोजन के स्थान पर रेडी-टू-ईट पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाएगा। साथ ही टेक हेाम राशन पात्र हितग्राहियों को उनके घर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आदेश में आगे कहा गया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली अन्य सुविधाएं यथावत रहेंगी। वहीं जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फैसले ले सकेंगी।

ज्ञात हो कि राज्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का असर तेजी से बढ़ रहा है और मरीजों की तादाद में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यही कारण है कि स्कूलों केा बंद कर दिया गया है। बच्चे तो स्कूल नहीं आएंगे मगर शिक्षकीय कार्य और गैर शिक्षकीय कार्य करने वालों को जरुर स्कूल जाना होगा।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By TN15
  • June 15, 2026
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

  • By TN15
  • June 15, 2026
सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 15, 2026
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल