शिवराज ने मंच से किया दो अफसरों को सस्पेंड

द न्यूज़ 15
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का मामला आया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही दो अफसरों को निलंबित कर दिया। यह एलान मुख्यमंत्री ने राजगढ़ में किया।

मुख्यमंत्री चोहान शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। इसी दौरान राजगढ़ में उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इस शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया और चेताया कि गरीबों का राशन कोई खा जाए ऐसा नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंच पर से ही दो अफसरों को निलंबित करने का ऐलान किया,जिस पर भोपाल के संभागायुक्त गुलशन बामरा ने एक आदेश जारी कर राजगढ़ जिले के प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश वर्मा और खिलचीपुर तहसील के सहायक आपूर्ति अधिकारी जसराम जाटव को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि शनिवार को राजगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गरीबों को राशन वितरण में अनेक तरह की शिकायतों को काफी गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से पर्याप्त खाद्यान प्राप्त नहीं हो रहा है। दुकानदारों द्वारा पूरी सामग्री प्राप्ति पर उनसे हस्ताक्षर कराकर कम मात्रा में खाद्यान्न सामग्री प्रदान की जा रही है। सामग्री का वितरण प्रतिमाह न होकर दो तीन माह में एक बार होता है एवं दुकानदारों द्वारा रजिस्टर पर सभी से हर माह के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।

Related Posts

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

Continue reading
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका