पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई ईंधन बचाने की अपील का पश्चिम बंगाल सरकार पर भी असर दिख रहा है, जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, ठीक उसी तरह बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और मंत्री ईंधन को लेकर इसी तरह के उपाय अपनाएंगे .

 

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जो-जो कदम उठाए वे देशहित में उठाए और जनता के हित में उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अपने काफिले को आधा करने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने DGP को बता दिया है कि काफिले में ज्यादा गाड़ी रखने की जरूरत नहीं है। मैंने आज से ही कम कर दिया है. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें उनकी (पीएम मोदी) की सलाह मान लेनी चाहिए।

 

पीएम मोदी ने अपने काफिले में EV बढ़ाने को कहा

 

बता दें कि पीएम मोदी ने सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत के संदेश को सख्ती से अमल में लाते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने SPG को निर्देश दिए हैं कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाए. इसके अलावा उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने को कहा है, हालांकि इसके लिए उन्होंने नए वाहन खरीदने के लिए भी मना किया है।

 

 

गुजरात, असम में छोटा दिखा काफिला

 

 

SPG ने पीएम मोदी के निर्देशों को तुरंत लागू करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गुजरात और असम की यात्राओं के दौरान काफिले को छोटा रखा गया था। .सुरक्षा के जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ब्लू बुक में दिए गए दिशा निर्देशों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश