पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई ईंधन बचाने की अपील का पश्चिम बंगाल सरकार पर भी असर दिख रहा है, जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, ठीक उसी तरह बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और मंत्री ईंधन को लेकर इसी तरह के उपाय अपनाएंगे .

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जो-जो कदम उठाए वे देशहित में उठाए और जनता के हित में उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अपने काफिले को आधा करने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने DGP को बता दिया है कि काफिले में ज्यादा गाड़ी रखने की जरूरत नहीं है। मैंने आज से ही कम कर दिया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें उनकी (पीएम मोदी) की सलाह मान लेनी चाहिए।

पीएम मोदी ने अपने काफिले में EV बढ़ाने को कहा

बता दें कि पीएम मोदी ने सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत के संदेश को सख्ती से अमल में लाते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने SPG को निर्देश दिए हैं कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाए. इसके अलावा उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने को कहा है, हालांकि इसके लिए उन्होंने नए वाहन खरीदने के लिए भी मना किया है।

गुजरात, असम में छोटा दिखा काफिला

SPG ने पीएम मोदी के निर्देशों को तुरंत लागू करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गुजरात और असम की यात्राओं के दौरान काफिले को छोटा रखा गया था। सुरक्षा के जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ब्लू बुक में दिए गए दिशा निर्देशों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    • By TN15
    • August 13, 2026
    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत