सदन से बाहर निकाले गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार, वेल में नारेबाजी पर संयम लोढ़ा पर एक्शन

द न्यूज 15  

जयपुर।  राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा को आज सदन से बाहर निकाल दिया गया। वेल में आकर नारेबाजी करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की। उन्होंने मार्शल बुलाकर संयम को सदन से बाहर निकालवा दिया।
निर्दोष को हत्या में फंसाने का उठाया था मामला : संयम लोढ़ा शून्यकाल में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सवाल उठा रहे थे। उन्होंने सिरोही जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में निर्दोष व्यक्ति को हत्या के झूठे मामले में फंसाने में लिप्त दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही न होने का मुद्दा। साथ ही उन्होंने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की भी मांग की। इस पर संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने गृह मंत्री की ओर से जवाब देते हुए कहाकि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले जांच जरूरी है और सात दिन में जांच हो जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद भी बोलते रहे : धारीवाल जब जवाब दे रहे थे कि श्री लोढ़ा ने बीच में खड़े होकर कहा कि सबको पता है कि वह व्यक्ति निर्दोष है, उसे झूठा फंसाया गया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहाकि आप मंत्री का जवाब नहीं सुनना चाहते। सात दिन में जांच हो जाएगी, अब चर्चा खत्म हो गई। इसके बाद भी संयम लोढ़ा बोलते रहे और अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बोलना जारी रखा। वह वेल आकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विधायक ऐसा न करें कि कड़ा एक्शन लेना पड़े : इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आपके हिसाब से सदन नहीं चलेगा। अगर नहीं माने तो सदन के बाहर कर दिए जाएंगे। इस पर भी श्री लोढ़ा नहीं रुके तो अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद डॉ. जोशी ने कहा कि इस तरह की बिल्कुल अनुमति नहीं दी जा सकती। सभी विधायकों से आग्रह है कि वे इस तरह का आचरण नहीं करें, जिससे उन्हें कोई कड़ा फैसला करना पड़े।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक