स्वास्थ्य विभाग में 17,092 नए पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित : मंगल पांडेय

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत 11,389 ग्रेड ए नर्स की बहाली के लिए निकला विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति में 5 हजार 703 नए पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं मेडिकल ऑफिसर भी होंगे नियुक्त

स्वास्थ्य विभाग में कुल 35,383 पदों पर शीघ्र बहाली की प्रक्रिया आरंभ

पटना।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री शमंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली की प्रक्रिया सतत जारी है। उसी क्रम में 17,092 नए पदों पर बहाली हेतु स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है। ये नई बहालियां बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) एवं राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की ओर से की जा रही हैं। जिसमें लिखित प्रतियोगी परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। परिचारिका श्रेणी (ग्रेड ए नर्स, जीएनएम) की 11,389 रिक्त पदों पर बंपर बहाली के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है। वहीं राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) – 4500 , विशेषज्ञ चिकित्सक – 638 एवं मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र – 565 की बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।
श्री पांडेय ने कहा कि यह बहालियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन व संकल्प की देन है। जिससे प्रदेश के युवाओं व महिलाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री के रोजगार सृजन के संकल्प को एक और नया आयाम मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग में जो नई बहालियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। उनके अलावे हाल के दिनों में निकाली गयी, रिक्तियों को मिलाकर कुल 35,383 नई बहालियों की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। बीपीएससी, बीटीएससी व एनएचएम के तहत बहाली प्रक्रियाधीन हैं। जिनमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) के तहत सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी – 667, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी – 3,623, दंत चिकित्सक – 808, फॉर्मासिस्ट – 2,473, लैब टेक्नीनिशयन – 2,969, एक्स – रे टेक्नीशियन – 1,232, ईसीजी टेक्नीशियन – 242, शल्य कक्ष सहायक -1,683, ड्रेसर – 3,326, फाईलेरिया निरीक्षक – 69, कीट संग्रहकर्ता – 53 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत सहायक प्राध्यापक – 1,711 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।
श्री पांडेय ने बताया कि बिहार में एक के बाद एक नई भर्तियों की घोषणा हो रही है। इसी बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भी बंपर वैकेंसी प्रक्रियाधीन कर दी गई है। राज्यभर में विभिन्न विभागों में हो रही नई बहालियों से रोजगार सृजन को नई दिषा मिली है। बिहार सरकार द्वारा निकाली गई बहालियों से राज्य के युवा उत्साहित हैं। उन्ह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व व डबल इंजन की सरकार में रोजगार सृजन व उद्यमिता के क्षेत्र में हमेशा प्रोत्साहित किया गया है एवं उनके करियर को नए आयाम दिए गए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी