Patna के ADM की तस्‍वीरों पर प्रशासन सख्‍त, DM ने दो दिनों में मांगी जांच रिपोर्ट

नौकरी की मांग को लेकर राज्य के कोने-कोने से पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों पर सोमवार को एडीएम ने लाठीचार्ज कर दिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब वे स्वयं लाठी लेकर किसी अंग्रेज अफसर की तरह एक अभ्यर्थी पर टूट पड़े, जिसके हाथों में तिरंगा था। वायरल वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वे तिरंगे पर ही लाठी बरसाने लगे और उस अभ्यर्थी ने उसे नीचे नहीं गिरने दिया। वहीं पास खड़े पुलिस के जवान की नजर इस पर पड़ी तो उसने उस अभ्‍यर्थी के हाथ से सम्मान के साथ तिरंगा ले लिया, ताकि उस पर लाठी नहीं पड़े। इस घटना की जानकारी जैसे ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मिली वे एक्शन में आ गए। उन्होंने इसकी जांच के लिए तत्काल दो सदस्यीय समिति का गठन करते हुए किसी भी दोषी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। इधर डीएम ने भी मामले में रिपोर्ट मांगी है।

  • Related Posts

    सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

    Continue reading
    Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi