एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने संभाला, करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

करनाल, (विसु)। डॉ. एम. रवि किरण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल ने आज सुबह कार्यभार सम्भाल लिया है। डॉ. एम. रवि किरण, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, पुलिस अधीक्षक अंबाला, पुलिस अधीक्षक रेलवे हरियाणा, पुलिस अधीक्षक पलवल, आईजीपी एसीबी हरियाणा, आईजीपी/एडीजीपी साउथ रेंज, एडीजीपी-जेल हरियाणा, एडीजीपी हिसार रेंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी प्रभावी कार्यशैली एवं अनुभव को देखते हुए सरकार ने इन्हे करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार सौंपा है।

एडीजीपी करनाल रेंज का कार्यभार संभालने उपरांत संदेश देते हुए बताया कि करनाल मण्डल, करनाल में उनकी निम्नलिखित प्राथमिकताएं रहेगी। उन्होंने बताया कि करनाल मंडल मे कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व सौहार्द का वातावरण बनाया जाएगा। योजनाबद्ध व प्रभावी तरीके से करनाल मंडल में ड्रग की समस्या पर अंकुश लगाना तथा नशा तस्करों एवं अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ करना। साथ ही हरियाणा प्रदेश में चलाए जा रहे ड्रग फ्री अभियान को स्वास्थ्य व अन्य विभाग के साथ मिलकर अधिक कारगर एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना। महिला विरुद्ध अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाना। साइबर क्राइम एवं संगठित हिंसक व जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि करनाल रेंज के जिला करनाल एवं पानीपत की यूपी राज्य तथा जिला कैथल की पंजाब राज्य के साथ सीमा लगती है। अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरिया पर प्रभावी नाकाबंदी एवं चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।करनाल रेंज से गुजरने वाले नेशनल हाइवेज़ एवं भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन पर फोकस रखा जाएगा। इसके साथ साथ ट्रिपल राइडर, बिना हेलमेट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी अंकुश लगाया जायेगा। इस के अलावा लम्बित मामलो/शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा कर आमजन की शिकायतें सुनकर उन्हें पूर्णतः न्याय दिलाया जायेगा। पुलिस कार्यालयों, थाना/चौकी के कार्य के निस्तारण में समयबद्धता एवं पारदर्शिता लाई जायेगी। इसके साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के संबंध में उनकी प्रत्येक समस्या को ध्यान में रख कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति बारे स्पष्ट संदेश दिया है।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!