Adani Row : JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, सड़क से संसद तक हंगामा, LIC और SBI कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन

Adani-Hindenburg Issue : गौतम अडानी मामले को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। सोमवार (6 फरवरी, 2023) को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। बजट के बाद से एक भी दिन संसद में चर्चा नहीं हो पाई है। आज भी हंगामे के बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। आज पूरे देश में अडाणी से जुड़े इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू से लेकर केरल कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया है। देश के विभिन्न शहरों से SBI और LIC कार्यालयों के बाहर से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

संसदीय समिति बनाने के मांग कर रहा विपक्ष

बजट के बाद से विपक्ष लगातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है और अडानी मामले में संसदीय समिति बनाने की मांग कर रहा है। इससे पहले विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में मुलाकात की और अडानी-हिंडनबर्ग व अन्य मुद्दों पर रणनीति के लिए चर्चा हुई। आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विपक्षी दलों के सांसदों ने प्रदर्शन कर संसदीय समिति बनाने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अडानी मामले की जांच की मांग की है। इसके अलावा, कांग्रेस ने आज देशभर में एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्सन का ऐलान किया है।

विपक्ष का आरोप- अडानी के मुद्दे पर चर्चा से बच रही मोदी सरकार

 

झामुमो सांसद डॉ. महुआ माजी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर क्यों चर्चा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हर चीज का धीरे-धीरे निजीकरण किया जा रहा है, उन्हें ढाल बनाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि देश किस ओर जा रहा है। पूरा विपक्ष एकजुट है, हम विरोध कर रहे हैं। हमें जवाब चाहिए, अडानी को क्यों ढाला जा रहा है?”

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी संयुक्त संसदीय समिति की मांग करते हुए कहा, “हम जांच चाहते हैं और केंद्र सरकार भी अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार सब कुछ छिपाना चाहती है और अब उनका पर्दाफाश हो रहा है।” सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा, “मैं एलआईसी कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष हूं। अडानी और अंबानी के लालच में एलआईसी कॉर्पस के दुरुपयोग के खिलाफ एक आम संघर्ष के लिए हम एलआईसी में सभी यूनियनों की राय भी मांग रहे हैं।”

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    • By TN15
    • March 12, 2026
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    विनाश की नींव पर खड़ी…

    • By TN15
    • March 12, 2026
    विनाश की नींव पर खड़ी…