पक्की फुलवारी मोहल्ला में नाला जाम कर जल निकासी रोकने वालों पर कार्रवाई शुरू : गरिमा

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि पक्की फुलवारी मोहल्ला में नाला जाम कर जल निकासी रोकने वालों पर नगर आयुक्त के स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। उनके आदेश पर सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार ने सफाईकर्मियों द्वारा नाला जाम करने के लिए लगाए गए अवरोध को हटवा कर पूरे पक्की फुलवारी मोहल्ला की जल निकासी व्यवस्था सुचारू करा दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि दशकों पुराने समय से बहते इस नाले की जमीन का अतिक्रमण करने में चिन्हित करीब दो दर्जन लोगों को नोटिस देकर उनसे अपने कब्जे का कागजात मांगा जा रहा है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सही कागजात नहीं सौंपने पर जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दशकों पुराने इस नाले को मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। महापौर ने बताया कि दशकों से बहते इस सार्वजनिक नाले पर कब्जा करने वालों के स्वयं से ही नाला की जमीन खाली नहीं करने पर, सरकारी कार्रवाई का खर्च भी इन्हीं अतिक्रमणकारियों से ही वसूल किया जाएगा। महापौर ने बताया कि किसी प्रकार की जमीन पर दशकों या वर्षों से बह रहे सार्वजनिक नाले को अवरुद्ध करना बिहार नगर पालिका अधिनियम के विहित प्रावधान के अनुसार अपराधिक और दंडनीय कृत्य है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे