भोले के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल ने नगर के मोहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर में एक शाम भोले के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकाल भक्त मंडल परिवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूजा अर्चना पंडित भोला शंकर शास्त्री जी द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं आदि योगी रहे। कार्यक्रम मे काशीपुर से टी-सीरीज कलाकार शुभम तिलकधारी, धामपुर से प्रहलाद फकीरा व कोटद्वार से रोहन अमोली द्वारा भगवान भोलेनाथ व अन्य सभी देवी देवताओं का गुणगान किया गया। तथा चांदपुर के शशांक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों से कार्यक्रम में संगीत दिया गया। मुख्य रूप से सैक्सोफोन प्लेयर ने सभी का मन मोह लिया। पार्टी ऑर्गेनाइजर कपिल कुमार द्वारा कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया गया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा फ्लावर डेकोरेशन नजीबाबाद द्वारा बहुत ही सुंदर एवं भव्य विद्युत सजा सज्जा की गई। बाबा के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पार्टी ऑर्गेनाइजर, गायक कलाकारो व संगीत देने वाले कलाकारों को महाकाल भक्त मंडल परिवार एवं कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में भगवान भोलेनाथ का भस्मी से श्रृंगार व भगवान आदि योगी का विशाल एवं दिव्य दरबार रहा। महाआरती उपरांत सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सनातन धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। एक शाम भोले के नाम भजन संध्या में पंडित चेतन शर्मा, पंडित उदित शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, देवेंद्र प्रजापति, प्रदीप कुमार, सागर कुमार, तुषार अग्रवाल, अमित चौहान, आकाश भटनागर, ऋषभ कुमार, आयुष्मान चंद्रा, हर्ष शर्मा, तरुण प्रजापति, विपिन कश्यप, पुलकित विश्नोई, हनी, रजत महिंद्रा,अर्पित मेहरा, लक्ष्मण, शानू, गोपाल प्रजापति, रंजन राजपूत, दिनेश प्रजापति, हरि ओम, अंकित आदि लोगों का सहयोग रहा। नजीबाबाद ही नहीं बल्कि जनपद भर से वैभव गर्ग एडवोकेट, विजय मोहन गुप्ता, शुभम अग्रवाल, पलक पल्लव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सौरभ गुप्ता व देवभूमि उत्तराखंड से लक्की आदि शिव भक्तों ने एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत