गोवा: एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस मुस्तैद, सभी विधायक उम्मीदवारों को रिसॉर्ट में रखने की तैयारी

द न्यूज 15 

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के त्रिशंकु अनुमानों के बाद कांग्रेस अपने विधायक उम्मीदवारों को लेकर मुस्तैद हो गई है। एग्जिट पोल के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को गोवा कांग्रेस ने अपने विधायक उम्मीदवारों को दूसरी पार्टियों के संपर्क से बचाने के लिए एक रिसॉर्ट में रखने की प्लानिंक कर रही है। पार्टी के एक सीनियर नेता ने यह जानकारी दी।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जबकि गोवा के अन्य सीनियर नेता मुंबई में अपने राज्य चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से मिलने की योजना बना रहे हैं। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव हुए थे और मतगणना 10 मार्च को होनी है।
विजयी उम्मीदवारों को सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश : पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, कांग्रेस के सभी उम्मीदवार बुधवार को उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में ठहरेंगे, जहां से वे गुरुवार को मतगणना केंद्रों पर जाएंगे।’ मतगणना मडगांव और पणजी शहरों में होगी। कांग्रेस पार्टी ने वोटिंग में अपने सभी विजयी उम्मीदवारों को नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के अनुमानत : गोवा में पिछले चुनाव की तरह इस बार भी किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। गोवा में, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और रिपब्लिक पी-मार्क दोनों ने सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच एक कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है, जिसमें न तो भाजपा और न ही कांग्रेस एकमुश्त बहुमत जीतने की स्थिति में है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, भाजपा 14-18 और कांग्रेस 15-20 सीटें जीत सकती है। वहीं, रिपब्लिक पी-मार्क का कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस 13-17 सीटें जीत सकती हैं। टाइम्स नाउ-वीटो भाजपा को 14 और कांग्रेस को 16 सीटें दे रहा है।और कांग्रेस के बीच एक कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है, जिसमें न तो भाजपा और न ही कांग्रेस एकमुश्त बहुमत जीतने की स्थिति में है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, भाजपा 14-18 और कांग्रेस 15-20 सीटें जीत सकती है। वहीं, रिपब्लिक पी-मार्क का कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस 13-17 सीटें जीत सकती हैं। टाइम्स नाउ-वीटो भाजपा को 14 और कांग्रेस को 16 सीटें दे रहा है।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!