सोनभद्र में मतपत्र बरामदी के मामले में एसडीएम पर कार्रवाई, हटाए गए

सपाइयों ने स्ट्रांग रूम के पास पकड़ी थी बैलेट पेपर लदी गाड़ी

द न्यूज 15

सोनभद्र । सोनभद्र के घोरावल में बने मतगणना केंद्र परिसर में मतपेटी और मतपत्र लदी गाड़ी मिलने के मामले में एसडीएम पर कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने एसडीएम को हटा दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सोनभद्र के मामले को इसे उठाया और बड़ा मामला बताया था।
राबर्ट्सगंज के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम तक मंगलवार दोपहर में जा रहे एसडीएम लिखे वाहन में बैलेट पेपर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया था। सपा-बसपा प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम सीज होने के बाद बैलेट पेपर अंदर होने पर मतगणना में निष्पक्षता होने में संदेह जताया। उन्होंने हंगामा किया था।
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मतगणना स्थल के बाहर वे निगरानी में बैठे हुए थे। इस दौरान दो वाहन आये। मतगणना स्थल से कुछ पहले दोनों वाहन चालक चाय पीने के लिए रुके तो उन्होंने देखा कि सूमो में बड़े-बड़े बोरे रखे हुए हैं। शक होने पर उन्होंने बोरे को खोला तो अंदर बॉक्स था।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब स्ट्रांग रूम सील हो गया। परिसर में किसी की भी आवाजाही पर रोक है तो अब बैलेट पेपर कैसे और कहां से आया। इससे तो मतगणना की निष्पक्षता संदिग्ध है। घोरावल के एडीएम रमेश कुमार से उन्होंने मांग की कि स्ट्रांग रूम की निगरानी की पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुमति दी जाए। एसडीएम ने उन्हें समझाया कि ईवीएम में जो पेपर और चुनाव की स्टेशनरी बची थी उसे ही ले जाया जा रहा है। निगरानी की अनुमति पर जिला निर्वाचन अधिकारी फैसला करेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा दिखाई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

  • By TN15
  • November 24, 2026
आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

  • By TN15
  • November 24, 2026
सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !