राज्यसभा के 12 सांसदों के खिलाफ होगी विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, सभापति धनखड़ ने दी मंजूरी

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समिति से 12 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कथित ब्रीज ऑफ प्रीविलेज की जांच के लिए कहा है। बार-बार सदन के वेल में घुसकर नारेबाजी करना और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर इन सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई होगी। इन 12 सांसदों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद शामिल हैं।

 

वेल में घुसकर नारे लगाकर आर्य कार्यवाही में बाधा डालकर बैठकों को बार-बार स्थगित करने पर किया मजबूर

 

18 फरवरी को जारी बुलेदिन में कहा गया है कि सभापति ने सांसदों के किये गये घोर अव्यवस्थित आचरण से उत्पन्न होने वाले विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के प्रश्न का उल्लेख किया है। बार-बार परिषद के वेल में घुसकर नारे लगाकर और लगातार व जान बूझकर परिषद क कार्यवाही में बाधा डालकर सभापति को परिषद की बैठकों को बार-बार स्थगित करने के लिए मजबूर किया।
इसके अलावा अडानी स्टॉक मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद में शून्यकाल के निलंबन के लिए बार-बार नोटिस देने के लिए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एक और विशेषाधिकार नोटिस आया है। दरअसल सत्र के पहले भाग के दौरान राज्यसभा के सभापति ने बार-बार नोटिस देने के लिए संजय सिंह की खिंचाई की थी।
एक अन्य नोटिस में राज्यसभा सचिवालय ने कहा, सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राज्यसभा के सभापति ने अध्यक्ष के निर्देशों का बार-बार पालन न करने से उत्पन्न विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के एक प्रश्न का उल्लेख किया है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा नियम 267 के तहत राज्यों की परिषद की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 203 के तहत विशेषाधिकार समिति की परीक्षा, जांच और रिपोर्ट के लिए समान नोटिस प्रस्तुत करना।
दरअसल बजटसत्र के दौरान विपक्ष ने अडानी स्टॉक मामले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया था। संसद परिसर में भी खूब नारेबाजी की गई। राट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बीच में भी हंगामा और नारेबाजी हुई। विपक्षी सदस्यों को बार-बार चेतावनी देने के बाद सभापति ने हंगामे के मोबाइल वीडिटो रिकार्ड करने के लिए कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को निलंबित कर दिया था। अब बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मार्च को फिर से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक होगा। संजय सिंह, शक्ति सिंह, गोहिल, सुशुल कुमार गुप्ता, संदीप कुमार पाठक, नारनभाई जे राठवा सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान, प्रतापगढ़ी, एल हनुमंथैया, फूलों देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम और रंजीत रंजन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा